Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 'नो स्मोकिंग डे' पर शपथ:अधिकारियों-कर्मचारियों ने तम्बाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 'नो स्मोकिंग डे' पर तम्बाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि 'नो स्मोकिंग डे' की शुरुआत 1984 में ब्रिटेन में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को धूम्रपान के नुकसान के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसे छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि धूम्रपान या तम्बाकू का किसी भी रूप में प्रयोग न करें, क्योंकि यह जीवन के लिए हानिकारक है। तम्बाकू नियंत्रण के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को आवश्यक बताते हुए, उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया। उन्होंने शपथ ली कि वे स्वयं तम्बाकू और धूम्रपान का सेवन नहीं करेंगे, और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे ताकि समाज को तम्बाकू मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर डॉ. सुरेश कुमार (नोडल अधिकारी, जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ), महेंद्र सिंह लोधी (जिला अपर शोध अधिकारी), संदीप कुमार सिंह (जिला प्रशासनिक अधिकारी), पुनीत श्रीवास्तव (क्षेत्रीय समन्वयक, यू.पी.वी.एच.ए. लखनऊ), अमित मिश्रा (वरिष्ठ सहायक), कु. वंदना शर्मा (कनिष्ठ सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में घरेलू गैस संकट गहराया:घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने लगाया पक्षपात के आरोप
    Next Article
    कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी:विल्सोनिया कॉलेज और SSELF ने आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment