Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में प्रबंधक से 27.60 लाख की ठगी:विद्यालय को एडेड कराने का दिया झांसा, कोर्ट के आदेश पर सपा नेता समेत 2 पर FIR

    2 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में विद्यालय को एडेड कराने का झांसा देकर 27 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्या, जो लक्ष्मी भारतीय विद्यालय के प्रबंधक हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अमरजई निवासी रवि कुमार ने उनकी मुलाकात उन्नाव के इंदिरा नगर निवासी सपा नेता सुभाष चंद्र से कराई थी। सुभाष ने खुद को प्रांतीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन का अध्यक्ष बताते हुए उनके विद्यालय को एडेड कराने का भरोसा दिलाया। 2018-19 में अलग-अलग किश्तों में लिए 27.60 लाख रुपए शिकायत के मुताबिक, सुभाष चंद्र ने वर्ष 2018 से 2019 के बीच अलग-अलग तारीखों में 27 लाख 60 हजार रुपये लिए। यह रकम कई लोगों के माध्यम से दी गई। इनमें पमरौली की सोनी देवी पासवान को 2.60 लाख, पत्थरकटा चौराहा निवासी प्रियापाल को 2.10 लाख, रानी कॉलोनी की अनामिका मिश्रा को 2 लाख (चेक से), रमनतारा के महेश प्रताप पासवान को 5 लाख, आबू नगर के नरेश चंद्र को 3.25 लाख, मुराईनटोला के राम भवन मौर्या को 1.50 लाख और आवास-विकास के रजत कुमार सैनी को 2.20 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा कलक्टरगंज के दीपक कुमार मौर्य को 1.95 लाख, खागा के गयादीन सिंह को 1.60 लाख, हसवा के आजम को 1.50 लाख, महर्षि निवासी मोहित को 80 हजार और चखेड़ी निवासी दिनेश कुमार को 3.10 लाख रुपये दिलवाए गए। काम नहीं हुआ तो पैसे मांगे, आरोपियों ने टालना शुरू किया सुभाष चंद्र ने 30 मई 2025 को दो महीने में विद्यालय को एडेड कराने का आश्वासन दिया था। तय समय बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ, तो दिनेश मौर्या रुपये वापस मांगने सुभाष के उन्नाव स्थित घर पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें टाल दिया गया। पैसे देने के बहाने बुलाकर मारपीट, जान से मारने की धमकी आरोप है कि 28 दिसंबर को सुभाष ने दिनेश को नउवाबाग मैदा मील के पास रुपये लौटाने के बहाने बुलाया। वहां वह अपने तीन साथियों के साथ कार से पहुंचा और दिनेश को जबरन कार में बैठा लिया। कार के अंदर सुभाष और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर FIR, जांच शुरू कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सपा नेता सुभाष चंद्र और रवि कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में जमीन विवाद पर मारपीट:लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल होने पर भी कार्रवाई नहीं
    Next Article
    लखनऊ में स्कूटी शोरूम में लगी आग, 9 गाड़िया जली:बैंक और ऊपर रह रहे लोग सुरक्षित, रात 1:22 बजे पहुंची फायर टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment