Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में ट्रक से टकराई एक्सयूवी कार, चालक की मौत:तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय हादसा, अन्य दो कारसवार घायल

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में चौडगरा ओवर ब्रिज पर एक सड़क हादसे में एक्सयूवी कार चालक की मौत हो गई। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित एक्सयूवी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना चौडगरा ओवर ब्रिज के ऊपर हुई। फतेहपुर से कानपुर जा रहे आयुष गुप्ता (26) पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी श्याम नगर चकेरी कानपुर के रहने वाले है। वे अपनी एक्सयूवी कार से मोनिका सिंह (22) पुत्री अरविंद गुप्ता और रजत गुप्ता (31) पुत्र हरिशंकर गुप्ता भी के साथ जा रहे थे। खबर से जुड़ी देखिए तीन तस्वीरें… जानकारी के अनुसार आयुष आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आयुष गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामूली रूप से घायल रजत गुप्ता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 और कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से आयुष गुप्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल मोनिका सिंह और रजत गुप्ता का इलाज जारी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत:आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े, मलबे से बाहर निकाला
    Next Article
    लखनऊ मोहम्मदी मिशन ने 60 परिवारों को बांटा रमजान कीट:मुफ्ती इरफान बोले - मानव सेवा इबादत का हिस्सा , रमजान महीने नेकी का सवाब 70 गुना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment