Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में दो डंपरों की भिड़ंत, टंकी फटी:खान मार्केट के सामने सड़क पर फैला डीजल, ट्रैफिक रोका गया

    4 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में शाह कस्बा स्थित खान मार्केट के सामने गुरुवार शाम दो डंपर ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक की डीजल टंकी फट गई। पूरा डीजल सड़क पर फैल गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शाम 7 बजे हुआ, जब दोनों ट्रक बाजार के बीच से गुजर रहे थे। अचानक आमने-सामने आ जाने से वे टकरा गए। डीजल सड़क पर फैलने से फिसलन की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही शाह चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई करते हुए दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया। स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बहाल किया गया। गनीमत रही हादसे में दोनों ट्रक चालक बाल-बाल बच गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए बाजार में जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में यातायात प्रबंधन और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर एसपी ग्रामीण ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण:अभिलेख व्यवस्था में मिलीं खामियां, कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    IPL में MI Vs PBKS; डी कॉक की फिफ्टी:नमन धीर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी, मुंबई 97/2; अर्शदीप के 100 विकेट पूरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment