Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:5 दिन पहले घर का हुआ था गृह प्रवेश, अप्रैल में होनी थी शादी

    3 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में एक निर्माणाधीन मकान में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित उनवा अधारपुर का है। मृतक की पहचान अंकित उर्फ धनराज के रूप में हुई है। जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसउपुर गांव निवासी भीखम सिंह का पुत्र था। परिजनों की नजर पड़ने पर शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के छोटे भाई अवनीश यादव ने बताया कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर अंकित का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को ही घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ था। अंकित दो दिन पहले ही यहां रहने आया था। परिजनों के अनुसार, मृतक की शादी अप्रैल माह में तय थी। जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया- फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन अभी तक फांसी लगाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनार पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार:महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत, जेल भेजा गया
    Next Article
    राकेश टिकैत ओडिशा में गिरफ्तार, भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश:मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन कर तत्काल रिहाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment