Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर सीकरी घूमने आई बीए की छात्रा से दुष्कर्म:दोस्त को निगरानी पर लगाया, थाने पहुंच कर छात्रा ने दी तहरीर

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने आई बीए की छात्रा से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता लघुशंका के लिए स्मारक के खाली स्थान पर गई थी। उसी दौरान दो युवक ने छात्रा के वीडियो बना लिए। मौका पा कर उसे दबोच लिया। तभी एक युवक ने जबरन वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरा युवक निगरानी करता रहा। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। स्मारक पर तैनात कर्मचारियों और गाइडों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता पास के ही गांव की रहने वाली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पर्यटन स्थल पर हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की है। पूरा मामला थाना फहतेपुर सीकरी है। सुरक्षा पर उठे सवाल विश्व प्रसिद्ध स्मारक के पास दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पर्यटन स्थल होने के बावजूद निर्जन जगह पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। हुलिए के आधार पर दबिश प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया-बीए की छात्रा से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना से आहत छात्रा सीधे थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। छात्रा द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत:सोनभद्र में एक बच्चे का हाथ फैक्चर, चौना गांव में हादसा
    Next Article
    बुलंदशहर महिला अस्पताल में नवजात बदला:परिजनों के हंगामे के बाद मेरठ से लाकर सौंपा सही बच्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment