Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फायर एनओसी पर हंगामा करने वाले 11 होटल संचालक गिरफ्तार:रामपुर में पुलिस ने की कार्रवाई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा करने वाले 11 होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। यह कार्रवाई फायर एनओसी समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर प्रतिष्ठान बंद कराए जाने के बाद हुई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने शनिवार रात करीब नौ बजे क्षेत्र में संचालित कुछ होटल और रेस्टोरेंट्स पर जांच अभियान चलाया था। इस दौरान साईं रेस्टोरेंट, फूड रेस्टोरेंट और ऑल इज वेल रेस्टोरेंट में फायर एनओसी सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की कमी मिली। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने तीनों प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित होकर होटल संचालक और उनके सहयोगियों ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास किया और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अन्य होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है, और कई कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों के कागजात दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में आवारा पशु से टकराई बाइक, बच्चे की मौत:दंपती बाल-बाल बचे, परिजन बगैर पोस्टमार्टम के शव ले गए
    Next Article
    रायबरेली में ट्रैक्टर टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:घर लौटते समय हादसा, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment