Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गो-प्रविष्ठा धर्मयुद्ध कार्यक्रम की मंजूरी पर संशय:अविमुक्तेश्वरानंद के 11 मार्च के लखनऊ कार्यक्रम को अभी परमिशन नहीं

    6 hours ago

    1

    0

    ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा 11 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित ‘गो-प्रविष्ठा धर्मयुद्ध’ कार्यक्रम को लेकर अभी प्रशासन की मंजूरी नहीं मिली है। राजधानी के आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन का कहना है कि अब तक आधिकारिक अनुमति जारी नहीं की गई है और मामले की समीक्षा की जा रही है। आशियाना में प्रस्तावित है बड़ा कार्यक्रम आयोजकों के मुताबिक 11 मार्च को शीतला अष्टमी के अवसर पर आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पासी किला चौराहा पर दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ‘गो-प्रविष्ठा धर्मयुद्ध’ का औपचारिक शंखनाद करेंगे और समर्थकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संत-समाज, विभिन्न संगठनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अविमुक्तेश्वरानंद के आवेदन पत्र- पुलिस-प्रशासन ने अभी नहीं दी अनुमति सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए अब तक पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से औपचारिक अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसी भी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अनुमति दी जाती है। इसी वजह से संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कानून-व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर होगी समीक्षा प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन का विस्तृत प्लान तैयार करना जरूरी है। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसके बाद ही कार्यक्रम को लेकर अनुमति देने या न देने पर फैसला लिया जाएगा। लखनऊ कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की मंजूरी पर संशय सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में 11 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि फिलहाल, मंजूरी मिलने की संभावना कम है। इसके बावजूद आयोजकों की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। काशी से लखनऊ तक यात्रा पर हैं शंकराचार्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों काशी से लखनऊ तक यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, उन्नाव और नैमिषारण्य सहित कई स्थानों पर सभाएं प्रस्तावित हैं। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा गौ-रक्षा को लेकर जनजागरण अभियान का हिस्सा है और 11 मार्च को लखनऊ में इसका मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों ने शुरू कर दी तैयारियां हालांकि प्रशासन की ओर से अनुमति अभी लंबित है, इसके बावजूद आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न जिलों में समर्थकों और श्रद्धालुओं को सूचना दी जा रही है ताकि वे 11 मार्च को लखनऊ पहुंच सकें। वहीं, प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे:बीच-बचाव कराने आए लोग भी हुए घायल, वीडियो हो रहा वायरल
    Next Article
    ललितपुर में साधु के साथ मिला राजस्थान का लापता किशोर:लोगों ने साधु संग पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment