Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा डीएम ने एक्सईएन मनकापुर को लगाई फटकार:खराब प्रगति पर शोकाज नोटिस, बिना कारण कटौती पर कार्रवाई की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है इस दौरान उन्होंने लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों का मुद्दा प्रमुख रहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी स्कूलों के ऊपर से गई हाईटेंशन लाइनों को तत्काल प्रभाव से हटाकर स्थानांतरित किया जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 206 विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही थीं, जिनमें से 102 को हटा दिया गया है। इस धीमी प्रगति और लापरवाही पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बैठक तक स्थिति में सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान विद्युत सर्किल क्षेत्र मनकापुर की अत्यंत खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सईएन विद्युत मनकापुर कमर फारुख को फटकार लगाते हुए शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और कार्यों में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना किसी उचित कारण के विद्युत आपूर्ति में कटौती किए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि आम जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाया जा सके। उन्होंने प्रत्येक खंडवार हाईटेंशन तारों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इसमें जारी किए गए नोटिस, हटाए गए तार और प्रगति पर कार्य की जानकारी शामिल होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से संबंधित कार्यों की जानकारी भी मांगी और निर्देश दिए कि जहां भी आवश्यकता हो वहां शीघ्रता से क्षमता बढ़ाई जाए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिले के कितने मजरों में बिजली आपूर्ति कार्य कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए। साथ ही एसडीओ को अपने-अपने सबस्टेशन पर ही निवास करने के निर्देश दिए गए है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM के कार्यक्रम के लिए जिले से 70 बसें रवाना:यात्रियों की सुविधा के लिए इटावा से 30 बसें मंगवाई गईं
    Next Article
    अलीगढ़ में रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment