Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के दो थाना अध्यक्ष गोरखपुर स्थानांतरित:मनकापुर कोतवाल अरविंद सिंह, कटरा बाजार अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी रिलीव

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के दो थाना अध्यक्षों का गोरखपुर रेंज में तबादला कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने मनकापुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह और कटरा बाजार थाना अध्यक्ष विवेक कुमार त्रिवेदी को गोंडा देवीपाटन रेंज से हटाकर गोरखपुर रेंज में स्थानांतरित किया है। एडीजी जोन गोरखपुर ने गैर-जोन तबादले के लिए निरीक्षकों की सूची मांगी थी। सूची मिलने के बाद इन दोनों निरीक्षकों का तबादला किया गया। तबादले के आदेश के बाद, विवेक त्रिवेदी और अरविंद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से गोंडा से रिलीव कर गोरखपुर जाने के निर्देश दिए गए हैं। विवेक कुमार त्रिवेदी इससे पहले तरबगंज और इटियाथोक थाना अध्यक्ष के पदों पर भी तैनात रह चुके हैं। उन्होंने गोंडा नगर कोतवाली में भी सेवाएं दी हैं, जहां उन्होंने कई अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। वर्तमान में वे कटरा बाजार के थाना अध्यक्ष थे। वहीं, अरविंद कुमार सिंह पूर्व में धानेपुर थाना अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। एक महिला के अधजले शव की पहचान न होने के मामले के बाद उन्हें धानेपुर से हटाकर मनकापुर कोतवाली में तैनात किया गया था। अब उन्हें मनकापुर से गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर जिले में निरीक्षकों की कमी के चलते इन दो निरीक्षकों की तैनाती की मांग की गई थी। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुष्टि की है कि दोनों निरीक्षकों को गोरखपुर के लिए रिलीव कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के सांकरा घाट पर ट्रैक्टर पलटा:मुंडन संस्कार में आए कासगंज के ग्रामीण की दबकर मौत
    Next Article
    IPL-केएल राहुल की फिफ्टी:राणा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी, पंजाब के खिलाफ दिल्ली का स्कोर 102/1

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment