Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा कोर्ट परिसर में बुजुर्ग महिला की मौत:गवाही से पहले आया हार्ट अटैक, 2013 के मारपीट मामले में गवाही देने पहुंची थी

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार दोपहर कोर्ट भवन में गवाही देने पहुंची एक बुजुर्ग महिला की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना गवाही शुरू होने से ठीक पहले बरामदे में हुई, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान खैरुननिशा (75 ) निवासी तोपखाना गिर्द के रूप में हुई है। वह 2013 के एक पारिवारिक मारपीट के मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंची थीं। सीढ़ियां चढ़ने में हो रही थी दिक्कत परिजनों के अनुसार, खैरुननिशा की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं थी और उन्हें सीढ़ियां चढ़ने में काफी परेशानी हो रही थी। परिवार के लोग किसी तरह उन्हें सहारा देकर कोर्ट के बाहर बरामदे तक लाए, जहां वह अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। गवाही शुरू होने से पहले ही उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गवाही नहीं हो सकी, परिजन शव लेकर लौटे इस अचानक हुई मौत के कारण उनकी गवाही नहीं हो सकी। घटना के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। गोंडा न्यायालय चौकी प्रभारी विनोद चंद्र जायसवाल ने बताया कि महिला 2013 के मारपीट के मामले में गवाही देने आई थीं। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। स्वाभाविक मौत होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और हर कोई इस अचानक हुई घटना से स्तब्ध नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर राजू यादव की 1 करोड़ की संपत्ति जब्त:नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर बनाई थी, गैंगस्टर एक्ट तहत हुई कार्रवाई
    Next Article
    सांडी विधायक प्रभाष को 69 प्रतिशत जनता ने नकारा:भाजपा पहली पसंद, सपा से ऊषा वर्मा पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा के मजबूत कैंडिडेट को जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment