Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 24 घंटे में 110 mm बारिश दर्ज:जलभराव से गोंडा ईदगाह प्रभावित, नगर पालिका ने कड़ी मशक्कत कर निकाला पानी

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 110 मिलीमीटर (MM) बारिश दर्ज की गई है। देर रात से रुक-रुक कर हो रही इस बरसात के कारण जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई है, वहीं दूसरी ओर किसानों की सरसों और गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण फसलों को बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन किसान चिंतित हैं। खेतों में पड़ी उनकी सरसों की फसल भीग गई है और गेहूं की फसल भी गिर गई है। जिले में अभी भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। बारिश के कारण गोंडा ईदगाह के अंदर और बाहर पानी भर गया था। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पानी को बाहर निकलवाया। अब ईद की नमाज के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सड़कों के किनारे और ईदगाह के पास जलभराव के चलते लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।जिले के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। गोंडा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 4 तस्वीरें देखिए… इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और सुबह से ही ठंडक का एहसास हो रहा है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 110 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को सचेत रहने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बारिश से मौसम बदला, गेंहू की फसल गिरी:AQI 80, तापमान 8-10 डिग्री गिरा, गेहूं की फसल को भारी नुकसान
    Next Article
    Dhurandhar 2: कौन हैं जसकीरत सिंह के परिवार वाले? इस दर्दनाक अतीत ने खोला रणवीर के किरदार का राज!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment