Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बारिश-तेज हवा से फसलें गिरीं:सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों और पत्ता गोभी बर्बाद होने की कगार पर, किसान परेशान

    9 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में आज सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं और सरसों की फसलें प्रभावित हुई हैं। यदि देर रात तक बारिश जारी रहती है, तो यह नुकसान और बढ़ सकता है। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। जिले की चारों तहसीलों - गोंडा सदर, मनकापुर, तरबगंज और करनैलगंज में किसानों की लगभग 80 बीघा से अधिक गेहूं की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है, जिससे उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, 40 बीघा से अधिक सरसों की फसल, जिसे कटाई के बाद मड़ाई के लिए खेतों में रखा गया था, वह भी बारिश से खराब होने की कगार पर है। फसल नुकसान की ऐसी ही तस्वीरें तरबगंज तहसील क्षेत्र के सिगहा चंदा, पिपरी रोहुआ जुझारीपुर, रुपईडीह विकासखंड के रुपईडीह गांव, खरगूपुर, लालपुर और दुबावल गांव से सामने आई हैं। परसपुर के कडरू गांव से पत्ता गोभी जैसी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। तरबगंज तहसील क्षेत्र के सिंगहा चंदा गांव निवासी उदय नारायण शुक्ला की चार बीघा सरसों की फसल मड़ाई के लिए खेत में पड़ी थी, जिसमें से आधी से ज्यादा बारिश के कारण झड़ गई है। वह बची हुई फसल को बचाने के लिए धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इसी गांव के कामता प्रसाद ने बताया कि बारिश और तेज हवा से उनकी एक बीघा गेहूं की फसल गिर गई है, जिसके पूरी तरह खराब होने की आशंका है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि धूप निकलने पर फसल कुछ हद तक खड़ी हो सकती है। वही पिपरी रोहुआ गांव के रहने गौतम चौहान भी अपने तीन बीघा सरसों की फसल मड़ाई को लेकर के खेत में कट करके छोड़ दिए थे। लेकिन आज हुई बरसात के कारण इनको भी सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है और खराब होने के कगार पर तीन बीघा सरसों की फसल पहुंच गई है। वही जुझारीपुर गांव के रहने वाले अब्दुल कादिर ने भी इस बरसात से अपने खेतों में खड़ी फसल के नुकसान होने को लेकर के बात कही है। रूपईडीह विकास खण्ड में भी आज सुबह से हो रही बरसात के कारण किसानों की गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। रुपईडीह गांव के रहने वाले शेष राज यादव ने बताया कि हमारा 4 बीघा गेहूं बरसात और हवा चलने के कारण गिर गया है अब यह खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। पहले हम लोग छुट्टा जानवर से इसकी रखवाली कर रहे थे। किसी तरीके से हमारे गेहूं की फसल बच जाए लेकिन आज बरसात होने के कारण अभी फसल गिर गई है। खराब होने की कगार पर है और बरसात हुई तो फसल हमारी खराब हो जाएगी। वहीं इसी गांव के रहने वाले सूरज लाल ने बताया कि हमारा भी 6 बीघा गेहूं बरसात और हवा चलने के कारण गिर गया है वह भी बर्बाद होने की कगार पर है। गेहूं गिरने से हमारा काफी नुकसान हुआ है हम लोग बहुत परेशान हैं। इसी विकास खण्ड के दुबावल गांव के रहने वाले राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि हमारे गेहूं की फसल लगभग दस बीघे की एकदम से बे मौसम बारिश होने की वजह से गिर गई है। जिसे काफी नुकसान भी हो गया है वह उन्होंने बताया कि हम लोग फसल की रखवाली छुट्टा जानवरों से अपनी जान रख में डाल करके करते हैं।लेकिन यह आकस्मिक तूफान है इसे कैसे बचा जा सकता है उन्हें बताया कि हम लोगों की उम्मीद पर पानी फिर गया है। वही परसपुर विकासखंड अंतर्गत कडरु गांव के रहने वाले दुलरू मिश्रा की लगभग एक बीघा पत्ता गोभी की फसल पानी भर जाने के कारण बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। बरसात होने के कारण खेतों में पानी भरने शुरू हो गए हैं सुबह तक अगर इसी से बरसात होती रही तो यह फसल बर्बाद हो जाएगी। इसके साथ ही साथ उनकी लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल भी पूरी तरीके से गिर गई है इन्हें भी अब चिंता सता रही है। वही गोंडा जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि फसलों के खराब होने को लेकर के अभी तक हमारे पास कोई भी अधिकृत डाटा नहीं आया है डाटा मिलने पर ही आपको जानकारी दी जाएगी कल भी बरसात है। बरसात के कारण गिरी गेहूं की फसल को लेकर के राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने खरगूपुर के लालपुर गांव से एक वीडियो बनाकर के सरकार से आर्थिक मदद को लेकर के मांग की है। शिवम पांडे ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वे कराया जाए पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6.22 करोड़ की GST चोरी का भंडाफोड़:फर्जी फर्म बनाकर मास्टरमाइंड गिरफ्तार; 28.45 करोड़ की नकली बिक्री दिखाई
    Next Article
    सहारनपुर में युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment