Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में चलती मोटरसाइकिल में लगी भीषण आग, VIDEO:चालक ने कूदकर बचाई जान, पेट्रोल ओवरफ्लो होने से हुआ हादसा

    15 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानेपुर बाजार में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती मोटरसाइकिल में आग लग गई। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक घनश्याम शुक्ला ने कूदकर अपनी जान बचाई। आशंका है कि पेट्रोल ओवरफ्लो होने के कारण यह हादसा हुआ। धानेपुर नगर पंचायत के सरजू पूरवा निवासी घनश्याम शुक्ला बाजार से लौट रहे थे। बाजार में ही अचानक उनकी मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल धू-धू कर जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोग मोटरसाइकिल जलने का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी। धानेपुर पुलिस भी घंटों बाद मौके पर पहुंची, तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि घनश्याम शुक्ला ने अफवाहों के बीच अपनी मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी फुल करवा ली थी, जिससे पेट्रोल ओवरफ्लो होकर आग लगी। इस घटना में घनश्याम शुक्ला को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि उन्होंने कुछ ही दिन पहले यह मोटरसाइकिल खरीदी थी। 3 तस्वीरें देखिए… पीड़ित घनश्याम शुक्ला ने बताया, "मैं देर रात बाजार में सामान खरीदने गया था। अचानक मेरी मोटरसाइकिल में आग लग गई। मैंने तुरंत मोटरसाइकिल छोड़कर कूदकर अपनी जान बचाई। आग किस कारण लगी, यह मुझे नहीं पता, लेकिन मेरी टंकी फुल थी, हो सकता है उसी वजह से आग लगी हो। अगर लोग सहयोग करते तो मेरी मोटरसाइकिल बच जाती।" धानेपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल में लगी आग पर मौके पर पहुंच करके पुलिस कर्मियों द्वारा काबू पा लिया गया है देर से आग लगने की सूचना मिली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान आज से शुरू होगा:PWD ने 18 मकानों की मुनादी कराई है, भारी पुलिस फोर्स तैनात
    Next Article
    UPPCS मुख्य परीक्षा 2025 आज से शुरू:प्रयागराज और लखनऊ के 27 केंद्रों पर होगी, 11403 अभ्यर्थी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment