Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में DPO ने रद्द किया दो दिवसीय रामनवमी अवकाश:बाल विकास परियोजना कार्यालयों में आज-कल काम जारी,11 बजे पहुंचने का निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 26 और कल 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर दो दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद, गोंडा के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) संजय कुमार ने अपने विभाग के लिए इस अवकाश को रद्द कर दिया है। DPO के आदेश के अनुसार, जिला कार्यक्रम कार्यालय और समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय आज और कल खुले रहेंगे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 11 बजे से परियोजना कार्यालय में उपस्थित रहकर पीएमएमवीवाई सहित अन्य शासकीय कार्यों का संपादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के बाद गोंडा के बाल विकास परियोजना विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। रामनवमी मनाने की तैयारी कर रहे कर्मचारियों की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इस आदेश के संबंध में जब जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल फोन नहीं उठाया। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि विभाग में अक्सर शासनादेशों की खुलेआम अनदेखी की जाती है और सरकारी छुट्टी के बावजूद उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है। 3 तस्वीरें देखिए… जबकि गोंडा के किसी अन्य विभाग में इस तरीके से कोई भी अवकाश नहीं रद्द किया गया है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित किए गए अवकाश को लेकर के लोगों को दो दिन का अवकाश प्रदान किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना के इस पत्र को लेकर के गोंडा में विकास अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो फिलहाल उनसे भी बात नहीं हो पाई है। अब देखने वाली बात होगी कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा ऐसे अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करती है जो सरकार के ही सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यालय बुला रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ भाजपा में तीन मंडलों की कार्यकारिणी घोषित:25 में से 22 मंडलों के बाद अब बाकी तीन की घोषणा भी पूरी
    Next Article
    फिरोजाबाद में नवरात्र के आठवां दिन महागौरी पूजन:माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रात से सुबह तक भक्तों की कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment