Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गैस वितरण को लेकर एसडीएम ने की छापेमारी:पूर्ति निरीक्षक के साथ गैस वितरण और स्टॉक रजिस्टर चेक किया

    9 hours ago

    2

    0

    गोंडा के करनैलगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा ने पूर्ति निरीक्षक के साथ मनोकामना गैस एजेंसी पर छापा मारा है यह कार्रवाई घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं की भीड़ कम करने के उद्देश्य से की गई है। छापेमारी के दौरान गैस वितरण और स्टॉक रजिस्टर की गहनता से जांच की गई उपलब्ध गैस सिलेंडरों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया है।एसडीएम नेहा मिश्रा ने गैस लेने आए उपभोक्ताओं से भी बातचीत की। उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है। इस पर एसडीएम ने एजेंसी मालिक को फटकार लगाई और समय पर गैस वितरण करने तथा उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कालाबाजारी या ब्लैक मार्केटिंग की सूचना मिली तो एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले लोगों को जांच के बाद ही व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि ऐसे कार्यक्रमों में किसी भी स्थिति में घरेलू सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे। नेहा मिश्रा ने बताया कि उन्हें लगातार गैस वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पूर्ति निरीक्षक के साथ यह छापेमारी की गई है। एजेंसी मालिक को सही ढंग से वितरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है किसी भी प्रकार की गोंडा में कोई दिक्कत नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिभावक महासंघ ने DIOS को सौंपा ज्ञापन:हापुड़ में निजी स्कूलों पर कार्रवाई, जुर्माने को बताया सराहनीय कदम
    Next Article
    मैनपुरी में घायल युवक की उपचार दौरान मौत:ऑटो पलटने से हुए थे घायल, कन्नौज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment