Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में जीजा ने साली से शादी की, VIDEO:लड़क बोली- मैं 22 साल की, घर वालों ने नाबालिग बताकर केस कराया, मर्जी से शादी की

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में जीजा-साली के भागने के मामले में नया मोड़ आया है तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसिया कला की पूनम ने अपने जीजा राजेश कुमार दुबे से शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने बालिग होने और शादी करने की पुष्टि की है। पूनम ने वीडियो में कहा है कि उसे कोई राजेश से दूर नहीं कर सकता। उसने यह भी बताया कि उसके परिवार को उनके रिश्ते के बारे में जानकारी थी। पूनम के अनुसार, उसकी उम्र 22 साल है और वह नाबालिग नहीं है, जबकि परिवार ने उसकी उम्र 16 साल बताई थी। यह मामला 26 फरवरी को तब सामने आया था जब पूनम के पिता संतराम ने तरबगंज थाने में अपने दामाद राजेश कुमार दुबे के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। संतराम ने आरोप लगाया था कि राजेश बारात में शामिल होने आए थे, लेकिन रास्ते से ही वापस आकर उनकी बेटी पूनम को घर से भगा ले गए। तरबगंज पुलिस ने राजेश कुमार दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस वीडियो को भी जांच का आधार बना रही है। जीजा राजेश कुमार दुबे ने भी वीडियो में कहा है कि उन पर तरबगंज थाने में लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने दावा किया कि वह पूनम को भगाकर नहीं लाए हैं। सारे लोग उनके परिवार में जानते थे हमारे परिवार के लोग भी जानते थे 3-4 साल से हम दोनों लोग बात करते थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता उनके भैया भाभी सब जानते थे हमारी पत्नी भी सब चीज जानती थी। यह हमको पसंद करती थी मैं इनको पसंद करता था जो उन्होंने यह कार्यवाही की है कि आए थे भाग लेकर चले गए हैं पूरी तरीके से गलत है। साली पूनम ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से इनके साथ आई हूं मैं अपनी मर्जी से उनके साथ शादी किया है। लड़की ने बताया कि मेरी उम्र 22 साल है। घर वालों ने मेरी 16 साल बताकर केस दर्ज करा दिया है। मैं जिनसे शादी की, उनकी उम्र 24 साल है। हमें झूठे तरीके से फंसाने के लिए बोला जा रहा है। मैं जहां कहीं भी हूं सही सलामत हूं अपनी मर्जी से शादी की है। तरबगंज थाना अध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले को लेकर के जांच की जाएगी। दर्ज मुकदमे में लड़की को बरामद करने का प्रयास हमारे थाने की पुलिस कर की जा रही है। लड़की को बरामद करके कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ CP ने बग्घी पर बैठकर होली खेली:ADCP को गोद में उठा लाए, महिला पुलिसकर्मी गोली चल जावेगी...गाने पर थिरकीं
    Next Article
    मथुरा में आज कोड़ा मार होली:दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंची महिलाएं, हुरियारों पर बरसाएंगी कोड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment