Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में केजीएन पब्लिक स्कूल बंद:छात्रा से छेड़छाड़, अवैध संचालन पर प्रशासन का एक्शन

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिला प्रशासन ने कटरा बाजार विकासखंड स्थित केजीएन पब्लिक स्कूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और बार-बार अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने के मामले में, विरोध करने पर छात्रा के भाई के साथ मारपीट भी हुई थी। इन आरोपों और स्कूल के अवैध संचालन के चलते विद्यालय को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई दैनिक भास्कर पर खबर प्रकाशित होने के बाद शासन द्वारा गोंडा के जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए जाने पर की गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की। इस समिति में गोंडा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र भी सदस्य थे। समिति ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पाया गया कि विद्यालय के पास केवल कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता थी, लेकिन वह अवैध रूप से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित कर रहा था। अवैध संचालन की पुष्टि होने के बाद विद्यालय के गेट पर ताला लगा दिया गया है। दरअसल, यह मामला 15 फरवरी को सामने आया था। नौवीं कक्षा की छात्रा के भाई ने आरोपी परवेज खान द्वारा की जा रही छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने से मना करने के लिए स्कूल का दौरा किया था। वहां स्कूल के मालिक और आरोपी परवेज खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने 15 फरवरी को ही छेड़छाड़, मारपीट और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। 16 फरवरी को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जांच में निकाल कर आया कि इसकी आठवीं तक की मान्यता है लेकिन यहां पर 9 से 12 तक की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित की जा रही है। कार्रवाई करते हुए विद्यालय को बंद कर दिया गया है अग्रिम आदेश तक विद्यालय को बंद करवा दिया गया है और विद्यालय के गेट पर एक नोटिस भी चस्पा की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप:तीन दरिंदों ने होटल में ले जाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, एक आरोपी अरेस्ट
    Next Article
    शाहजहांपुर में करंट लगने से लाइनमैन की मौत:बिजली ठीक करते समय हुआ हादसा, 4 लोगों पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment