Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में मनपसंद गाना न बजाने पर मारपीट का VIDEO:लड़की पक्ष ने डीजे संचालक, दूल्हे के भाइयों को पीटा; केस दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में मनपसंद गाना न बजाने को लेकर डीजे संचालक और दूल्हे के भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लड़की पक्ष के लोगों ने डीजे संचालक से अपनी पसंद का गाना बजाने को कहा। डीजे संचालक ने बताया कि दूल्हे के भाई ने एक विशेष गाना बजाने को कहा था। इसी बात को लेकर दूल्हे के भाई और डीजे संचालक की लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ लोग डीजे पर चढ़ गए और उनके साथ जमकर मारपीट की है। यह घटना बीते 25 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें गांव के कई लोग और महिलाएं भी शामिल थीं। हमलावरों ने डीजे में तोड़फोड़ की और जिस पिकअप गाड़ी से डीजे लाया गया था, उसके अगले हिस्से का शीशा भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। डीजे संचालक लाल बाबू गुप्ता ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। उनकी शिकायत पर राम बिहारी, मुंशी, जवाहर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, डीजे और गाड़ी में तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। लाल बाबू गुप्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को वे चौबेपुर में हरिश्चंद्र के यहां डीजे लेकर गए थे। रात में कुछ लोगों ने 'भीम आर्मी' का गाना बजाने को कहा, मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। दूल्हे के भाइयों को भी पीटा गया। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद नवाबगंज पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मनपसंद गाना बजाने को लेकर के इन लोगों ने डीजे संचालक के साथ लाठी डंडों से मारपीट की है। मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सड़क हादसे में लड़के की मौत:घर से बिना बताए दोस्तों संग निकला था; मां ने फोन किया तो हुई मौत की जानकारी
    Next Article
    300 बार फर्जी कॉल करके डॉयल-112 को किया परेशान:बाराबंकी पुलिस ने युवक पर दूसरी बार केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment