Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप:रात 1:30 बजे तक पंपों पर भीड़, अधिकारी बोले- ईंधन की कोई कमी नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। देर रात 1:30 बजे तक जिले के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जुटी रही। लोग अपने वाहनों के साथ-साथ डिब्बे और बोतलें लेकर भी ईंधन भरवाने पहुंचे, जिससे लंबी कतारें लग गईं। शहर के गुरुनानक चौकी के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि वहां डीजल और पेट्रोल लेने आए लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी आनंद राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। सीओ ने माइक से लोगों को समझाया सीओ सिटी आनंद राय ने खुद माइक संभालकर लोगों को समझाया कि गोंडा में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांतिपूर्वक ईंधन भरवाने की अपील की। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग कतारों में लगे रहे और ईंधन भरवाते रहे। डिब्बे-बोतलों में भी भरवाने पहुंचे लोग पेट्रोल पंपों पर सिर्फ वाहन ही नहीं, बल्कि हाथों में बड़े-बड़े डिब्बे और बोतलें लेकर भी लोग पहुंचते रहे। अफवाह के असर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देर रात तक लोग किसी भी तरह ईंधन लेने की कोशिश में जुटे रहे। दूसरे पंपों पर भी उमड़ी भीड़ शहर के एक अन्य पेट्रोल पंप पर भी भारी भीड़ देखी गई। वहां देर रात जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने भी लोगों को भरोसा दिलाया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। थाना प्रभारियों ने भी संभाला मोर्चा नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने अपने क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। उन्होंने माइक से लोगों को समझाया और लाइन लगवाकर डीजल-पेट्रोल का वितरण शुरू कराया। वहीं, मोतीगंज थाना अध्यक्ष अरविंद यादव भी देर रात कई पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। इसके बाद कुछ लोग अपने घर लौटे। दिनभर बनी रही यही स्थिति यह स्थिति सिर्फ रात तक सीमित नहीं रही। दिनभर भी जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ बनी रही। प्रशासन लगातार दावा करता रहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के कारण लोग परेशान नजर आए। अफसर बोले- गोंडा में ईंधन की कोई कमी नहीं सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि देर रात तक गोंडा शहर के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लगी रही। उन्होंने कहा कि पंप बंद होने के समय भी लोग वहां से हटने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया गया। कुछ लोग वापस चले गए, लेकिन कई लोग लाइन में लगे रहे, जिन्हें व्यवस्थित कराकर डीजल और पेट्रोल का वितरण कराया गया। उन्होंने कहा कि जिले में डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई कि ईंधन खत्म हो रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने भी किया स्पष्ट जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने भी कई पेट्रोल पंपों पर जाकर स्थिति की जांच की। जांच में सामने आया कि लोग सिर्फ अफवाह के कारण परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोंडा में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पंपों पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया गया कि वे अफवाहों के चक्कर में न पड़ें। इसके बावजूद कई लोग लाइन में लगे रहे। प्रशासन अन्य माध्यमों से भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास:हरदोई जिला जज ने 6 साल पुराने मामले में सुनाई सजा
    Next Article
    नवीन पुल, राजधानी मार्ग पर मैकेनिकल स्वीपिंग:उन्नाव में स्वच्छता अभियान हुआ तेज, मंत्री ने खामियां पाई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment