Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में रंजीत तिवारी मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश:एडीएम आलोक कुमार ने बनाई चार सदस्यीय जांच कमेटी,15 दिन में मांगी रिपोर्ट

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा में कल हुए 35 वर्षीय रंजीत तिवारी की विद्युत तार गिरने से हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने यह आदेश जारी किए। इस जांच कमेटी में एक नामजद आरोपी अधीक्षण अभियंता को भी शामिल किया गया है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। रंजीत तिवारी नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया गांव के निवासी थे। उनके परिजनों ने कुछ अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मुकदमे में अधीक्षण अभियंता भी नामजद आरोपी हैं।घटना की वास्तविकता और जिम्मेदारियों का निर्धारण करने के लिए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार द्वारा गठित चार सदस्यीय कमेटी में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत सुशील कुमार यादव, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर/तरबगंज जितेंद्र गौतम और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय को शामिल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह कमेटी घटना के सभी तकनीकी, प्रशासनिक और परिस्थितिजन्य तथ्यों की गहन जांच करेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं लापरवाही या चूक तो इस हादसे का कारण नहीं बनी। प्रशासन ने जांच कमेटी को 15 दिवस के भीतर संयुक्त हस्ताक्षरित विस्तृत जांच रिपोर्ट अपर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम पथवलिया निवासी रंजीत तिवारी की आकस्मिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और पत्रकार संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। लगातार बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर के सोशल मीडिया पर भी लगातार लोग सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में टायर फैक्ट्रियां फैला रहीं गंभीर प्रदूषण:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संचालन रोकने और कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    ज्योतिबा फुले की जयंती मनाएगी कांग्रेस:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जयंती के बहाने शक्ति प्रदर्शन, एक मंच पर जुटेंगे बड़े चेहरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment