Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल:बिजली खंभे से बाइक टकराई बाइक, घायल युवक का अयोध्या ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

    14 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय शिवा कुमार की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में 16 वर्षीय रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अयोध्या ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा अंबरपुर माझा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवाबगंज बाजार से अपने घर अंबरपुर माझा देर रात लौट रहे थे। जहां रास्ते में अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक विद्युत खंभे से टकरा गई। दुर्घटना के बाद दोनों युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 17 वर्षीय शिवा कुमार को मृत घोषित कर दिया। रॉकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अयोध्या ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। नवाबगंज पुलिस ने मृतक शिवा कुमार के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवा कुमार की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अंबरपुर माझा के पास तेज रफ्तार बाइक के विद्युत खंभे से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल रॉकी का इलाज अयोध्या में जारी है। यह घटना देर रात हुई है जब यह दोनों अपने घर के कुछ जरूरी सामान को लेकर के बाजार से घर जा रहे थे। लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है की नाबालिग बच्चों के हाथ में अपनी मोटरसाइकिल ना दे फिर भी लोग दे रहे हैं। लगातार अभियान चला करके हम लोगों द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 4 हजार श्रमिकों के लिए बनेंगे हॉस्टल:दो को प्राधिकरण और दो ज्वाइंट वेंचर में बनेंगे, 1-1 एकड़ के भूखंड चिह्नित
    Next Article
    यूपी होमगार्ड्स परीक्षा शुरू, 50 हजार अभ्यर्थी 19 केंद्रों पर:नकल विहीन आयोजन के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment