Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में शादी का कार्ड लेकर सिलेंडर लेने पहुंचा युवक:छात्र बोला- लाइन में खड़े होने के लिए दो दिन से क्लास छोड़ रहा हूं

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवलगंज में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे 30 किलोमीटर दूर से सुबह 4 बजे घर से निकलते हैं और 5 बजे से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर सिलेंडर नहीं मिल पाता। इस समस्या के कारण छात्रों को अपनी कक्षाएं छोड़नी पड़ रही हैं, वहीं कई परिवारों को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। सुबह जल्दी लाइन में लगने के बावजूद शाम को उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। मुगलजोत से आए निखिल ने बताया कि वह अपनी कक्षाएं छोड़कर दो दिन पहले भी एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। आज भी वह सुबह 7 बजे से अपनी क्लास छोड़कर लाइन में लगे हुए हैं और अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। मोतीगंज निवासी राहुल मिश्रा ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उनके भाई की शादी 5 मई को है, लेकिन उनके घर में एक भी एलपीजी सिलेंडर नहीं है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी के पास शादी का कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा कर आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें केवल दो कॉमर्शियल सिलेंडर मिल पाए। इन सिलेंडरों के लिए उनसे 5 हजार-5 हजार रुपए की सिक्योरिटी जमा करवाई गई है। राहुल ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इतनी बड़ी राशि सिक्योरिटी के तौर पर जमा करने में असमर्थ हैं। कौड़िया बाजार के नयन पुरवा गांव से आए एक उपभोक्ता ने बताया कि वह 25 किलोमीटर दूर से 26 और 28 अप्रैल को सुबह 6 बजे आए थे, लेकिन शाम 6 बजे उन्हें बिना सिलेंडर के वापस लौटना पड़ा। लोड कम आने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया था। आज यानी 30 अप्रैल को भी वह सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हुए हैं और अभी तक वितरण वाहन नहीं आया है। इस मामले में साईं सिद्धि गैस एजेंसी के मैनेजर दीपक सिंह ने दैनिक भास्कर संवाददाता को बताया कि गुरुवार को नेवलगंज में वितरण के लिए 70 सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। यहां देखिए तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 10वीं के टॉपर लक्षिता और वेदांत:ICSE बोर्ड: 12वीं में भी लड़कियों ने बाज़ी मारी, सेंट मेरीज-जीएचएस में उत्साह
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे पर FIR,:कुलपति से अभद्रता का आरोप, रोकी थी गाड़ी, 8 पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment