Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में ट्राईसाइकिल से एलपीजी सिलेंडर लेने पहुंचा युवक:गैस एजेंसियों पर लगी कतारें, बुकिंग करवाने पहुंच रहे लोग; DSO बोले- भीड़ न लगाएं

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में आज भीड़ कुछ कम दिखी, लेकिन कई एजेंसियों पर अभी भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं लेकिन फिर भी लोगों को समय से गैस नहीं मिल पा रहा है। करनैलगंज स्थित मनोकामना गैस एजेंसी से सामने आई तस्वीरों में लोग अपने एलपीजी सिलेंडरों को कतार में लगाकर उन पर बैठे हुए नजर आए। मेराज अहमद नामक एक व्यक्ति अपनी ट्राईसाइकिल पर गैस लेने पहुंचे और सुबह से ही सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है जिले के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति है। नवाबगंज की भार्गव गैस एजेंसी, मनकापुर की मनकापुर गैस एजेंसी, इटियाथोक की शिवम गैस एजेंसी और गोंडा शहर की साईं सिद्धि गैस एजेंसी पर भी सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई। इन एजेंसियों पर पहले से बुकिंग करा चुके ग्राहकों को आज सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं, नए ग्राहकों के सिलेंडर और गैस बुक जमा करके बुकिंग की जा रही है, और उन्हें आगामी दिनों में सिलेंडर देने का आश्वासन दिया जा रहा है। केवाईसी अपडेट कराने वाले लोगों की भी भीड़ लगी हुई है। जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों से भीड़ न लगाने की अपील की है, लेकिन इसके बावजूद गैस एजेंसियों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। अफवाहों के चलते लोगों की लाइन पहले खूब लगी लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों की संख्या कम हो रही है। जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है होम डिलीवरी गैस एजेंसी के माध्यम से बुकिंग करने वाले ग्राहकों के घरों तक कराई जा रही है। लोग ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से बुकिंग करें उनके घरों तक एजेंसी द्वारा गैस पहुंचाया जाएगा लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री की पूजा:रायबरेली के दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Next Article
    कौशांबी कड़ाधाम में नवरात्रि मेला शुरू, पहले दिन भारी भीड़:मां शीतला के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment