Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन:सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश, 5520 परीक्षार्थी देंगे प्रथम पाली में परीक्षा

    14 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में 3 दिवसीय यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज तीसरा और अंतिम दिन है आज सोमवार को भी जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा गोंडा में सकुशल संपन्न हो जाएगी। आज अंतिम दिन, प्रथम पाली में 5520 परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा देंगें। परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है लाइनों में लग करने परीक्षार्थी सघन चेकिंग करवा करके परीक्षा केंद्र के अंदर जा रहे हैं औऱ सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा में मुख्य रूप से स्नातक और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। इनमें 21 वर्ष से अधिक आयु के परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के कलावा, मंगलसूत्र या किसी भी धार्मिक वस्तु को हटाने के निर्देश नहीं दिए गए हैं, ताकि उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचे। ऐसी किसी भी शिकायत पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गोंडा पुलिस लाइन सभागार में स्थापित जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए… सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचाई गई हैं। दूसरी पाली में भी 5520 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आज परीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन है। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद गोंडा में यह भर्ती परीक्षा समाप्त हो जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि प्रथम और द्वितीय पाली दोनों में 5520-5520 परीक्षार्थी शामिल होंगे। गर्मी को देखते हुए भी सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पेयजल की व्यवस्था की गई है लाइट की व्यवस्था की गई है ताकि बच्चों को गर्मी से दिक्कत ना हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर गोदाम में भीषण आग, 80 लाख का सामान राख:जल-जीवन मिशन के उपकरण जले, दमकल ने आग पर पाया काबू
    Next Article
    कौशांबी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान:दारानगर पावर हाउस का घेराव कर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment