Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा MIC के कर्मचारियों का नोटों की गड्डी लेते वीडियो:विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए तक की ठगी का खुलासा, पांच फरार

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में विदेश भेजने के नाम पर 200 लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग नामक कंपनी ने उतरौला रोड पर बिना जिला प्रशासन की अनुमति या सूचना के कार्यालय खोला था। कंपनी ने लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर बड़े पैमाने पर ठगी की। इस मामले में मुख्य आरोपी विवेक कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। नोटों की गड्डी लेते कर्मचारियों का वीडियो ठगी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवतियां काउंटर पर रजिस्टर लिए बैठी हैं, जहां लोग उन्हें नोटों की गड्डियां देते दिख रहे हैं। टेबल पर भी एक नोट की गड्डी रखी हुई है। लोग यहां पैसा इसलिए दे रहे थे क्योंकि उन्हें विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए जमा करने के लिए कहा गया था। किसी भी व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए से कम नहीं लिए गए। वीडियो बनाने पर कर्मचारियों ने किया विरोध विदेश भेजने के नाम पर जब लोग पैसा जमा कर रहे थे, तो लोगों ने इसे वीडियो में कैद किया। नोट लेने वाले कर्मचारियों ने विरोध किया, लेकिन फिर भी वीडियो बनाया गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ठगी के सबूत के रूप में काम कर रहा है। मुख्य आरोपी विवेक लोगों को झांसा दे रहा था एक अन्य वीडियो में मुख्य आरोपी विवेक कुमार लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें विदेश भेजने का झांसा दे रहा है। वह वीडियो में कह रहा था कि वह 25 फरवरी को उनके साथ जाएगा, दो-तीन दिन वहीं रहेगा और काम दिलवाकर वापस आएगा। पीड़ितों को वास्तविक काम से कहीं अधिक वेतन का लालच दिया गया था। उन्हें 75,000 से 95,000 रुपये तक मासिक सैलरी का वादा किया गया। जब 25 फरवरी को लोग विदेश नहीं गए, तब यह फ्रॉड सामने आया। पुलिस ने चार टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू की बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि लोगों को ज्यादा सैलरी का लालच देकर पैसा दिलवाया गया और आरोपी फरार हो गए। लोगों की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया। जांच में पता चला है कि लगभग 200 लोगों के साथ यह ठगी की गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर फ्रॉड का पर्दाफाश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में महिला का मोबाइल हैक कर 3.72 लाख निकाले:पांच दिन तक ठगों ने खरीदारी की, ओटीपी तक नहीं आया
    Next Article
    संतकबीरनगर में बेकाबू अर्टिगा पलटी, 3 की मौत:बारात से वापस लौटते समय हुआ हादसा, कार चकनाचूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment