Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा रवाना:एडीएम आलोक कुमार ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाई

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा को एडीएम आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह यात्रा जिलाधिकारी आवास के सामने से शुरू हुई। 'संस्कृत का स्वाभिमान, परंपराओं का हो सम्मान' कार्यक्रम के तहत श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। यह सभी श्रद्धालु यात्रा करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर के इतिहास तथा विधि-विधान के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया और उन्हें सावधानीपूर्वक यात्रा करने के निर्देश दिए है। श्रद्धालुओं ने आश्वासन दिया कि वे सुरक्षित रूप से सोमनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही, वहां के इतिहास की जानकारी एकत्र कर गोंडा लौटकर अन्य लोगों को भी इसके बारे में बताएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गोंडा जिले के सभी शिव मंदिरों में भी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान मंदिरों को सजाया गया और जिले के विभिन्न अधिकारियों ने भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और उसके महत्व से परिचित कराना है। साथ ही, यह पहल सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु की गई है। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। ताकि हमारे सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में लोगों को जानकारी हो सके और अपने इतिहास के बारे में लोग जानकारी करके दूसरे को दे सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रेजिडेंट-गार्ड में मारपीट:गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, पुलिस CCTV फुटेज से जांच में जुटी
    Next Article
    कौशांबी में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार:खेत से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल, एक नाबालिग भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment