Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा देवीपाटन मंडल में 2.19 लाख घरों में स्मार्ट मीटर:मंडल के चारों जिलों में 14 लाख का ग्राहक, अब ऐप से बंद कर सकेंगे बिजली

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा समेत देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से जारी है। अब तक मंडल के 14 लाख विद्युत ग्राहकों में से 2.19 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। बिजली विभाग शेष उपभोक्ताओं से भी स्मार्ट मीटर लगवाने की अपील कर रहा है। यह कवायद RDSS योजना के तहत की जा रही है। स्मार्ट मीटर की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि उपभोक्ता घर से बाहर होने पर अपने स्मार्टफोन के जरिए एसी, पंखे और अन्य उपकरण बंद कर सकते हैं। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि स्मार्ट मीटर ‘बाय-कम्युनिकेशन बाय-डायरेक्शनल’ हैं और रियल टाइम में उपभोक्ता अपना लोड देख सकता है। साथ ही, जो लोग विदेश या किसी अन्य शहर में हों, वे भी अपने घर की बिजली उपयोग की निगरानी कर सकते हैं। रिचार्ज अनुसार बिजली का उपयोग स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम पर काम करता है। उपभोक्ता जितना रिचार्ज करेंगे, उतने ही दिन तक बिजली का उपयोग कर पाएंगे। पुराने मीटर बदलकर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर सोलर कनेक्शन लेने वालों के लिए भी नेट मीटर का काम करेंगे। शिकायत का त्वरित समाधान यदि बिजली कटौती, गलत बिल या अन्य कोई समस्या हो, तो उपभोक्ता ऊर्जा सेवा ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत भेज सकता है। ऐप पर शिकायतों की लगातार निगरानी की जाती है और विभाग त्वरित कार्रवाई करके समाधान प्रदान करता है। लाइफलाइन और सामान्य उपभोक्ताओं के फायदे लाइफलाइन उपभोक्ता, जिनकी खपत 100 यूनिट से कम होती है, उनकी अलग टैरिफ ₹3 प्रति यूनिट तय है। स्मार्ट मीटर लगते ही पुराने बकाया को फ्रीज कर दिया जाता है और प्रीपेड मोड में उपभोक्ता का खाता नेगेटिव बैलेंस में नहीं जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि सबसे पहले डीएम, कमिश्नर और एसपी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए गए। इसके बाद आम जनता और अन्य सरकारी विभागों में भी क्रमशः स्थापना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी और आईसीएएए के बीच होगा ऐतिहासिक समझौता:खेल और कला को मिलेगा नया मंच, आज प्रशासनिक भवन में साइन होगा एमओयू
    Next Article
    गाजीपुर में हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़:गंगा तट स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment