Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्ढों से परेशान लोगों ने सड़क पर लगाए पौधे:बदहाल सड़कों के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी के एलआईसी रोड पर बदहाल सड़कों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। समाजसेवी भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों में पौधे लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। भूपेंद्र पटेल ने बताया कि इस समस्या के बारे में जिला प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनके अनुसार, सड़क पर गड्ढों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की उन्होंने नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। पटेल ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। इसी के विरोध में युवाओं के साथ मिलकर गड्ढों में पौधे लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में दर्जनों युवा शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोली में सुशासन और भयमुक्त माहौल सबसे बड़ी उपलब्धि:भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी बोले- काम का मूल्यांकन जनता करती है, चीनी मिल चालू कराने का सपना
    Next Article
    श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में सुनवाई टली:आज संशोधन पत्रों पर जवाब दाखिल करना था, हाईकोर्ट अब 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment