Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में इफ्तार पार्टी पर FIR करवाने वाले को धमकी:BJYM के अध्यक्ष रजत जायसवाल को सोशल मीडिया पर थ्रेट, बताया मॉब लिंचिंग का खतरा

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में गंगा में इफ्तार पार्टी और उसमें बिरयानी परोसने वाले 14 युवकों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। इधर इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाने वाले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर अब धमकियां मिल रही हैं। इस बाबत रजत ने सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है और अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाईं है। फिलहाल इस संबंध में सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर मिल रही जान से मारने की धमकी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने सिगरा थाने में तहरीर देते हुए बताया - मैंने 16 मार्च को कोतवाली थाने में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान नॉनवेज खाने और मांसाहार को गंगा में फेकने को लेकर FIR दर्ज कराई थी। इस FIR के दर्ज होने के बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है लेकिन उसके बाद से मुझे सोशल मीडिया पर लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। मॉब लिंचिंग का डर रजत ने बताया - मेरा घर सिगरा थानाक्षेत्र के गुलाबबाग में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हैं। ऐसे में मुझे डर है कि मेरे साथ मॉब लिंचिंग न की जाए। क्योंकि लगातार मुझे इफ्तार पार्टी पर FIR दर्ज करवाने के मामले में धमकी और गाली-गलौज की जा रही है। ऐसे में मै और मेरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस से अपील है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई करें ताकि मै और मेरा परिवार सुरक्षित महसूस कर सके। पुलिस ने दर्ज की FIR सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया - रजत जायसवाल की तहरीर पर बीएनएस की धारा 352 और 351(4) में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। धमकी देने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए क्या है पूरा मामला… काशी में सोमवार (16 मार्च) को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी थी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा, तो हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ी। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मदनपुरा के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं सभी 14 युवक नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी परोसने वाले सभी युवक मदनपुरा इलाके के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं। सभी एक ही खानदान के हैं। बाबू बीड़ी वाले के नाम से मशहूर घराने से कई युवक हैं। इनमें मोहम्मद अव्वल, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अहमद, नूर इस्लाम और मोहम्मद फैजान एक ही घर के रहने वाले हैं। इन सब के साथ एक ही घर के आजाद अली, मोहम्मद तहसीम, महफूज आलम और नेहाल अफरीदी के अलावा मोहम्मद अहमद, मोहम्मद तौसीफ, आमिर कैफी, मोहम्मद अनस और दानिश सैफी घाट पहुंचे थे। फिर नाव में इफ्तार पार्टी हुई थी। सभी की उम्र 19 से 25 साल के बीच है। कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज किया, भेजा जेल गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों को गुरुवार रात करीब 8 बजे कोर्ट में पेश किया गया। घरवालों ने उनकी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने बहस की। कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। सभी को 14 दिन की जेल के लिए भेज दिया। जमानत पर अब अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। इस दौरान 5 आरोपी तो कोर्ट में ही रोने लगे। अब इन सभी की ईद जेल में ही मनेगी। इस दौरान कोर्ट परिसर और आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सरकारी अधिवक्ता शशांक शेखर ने बताया- सभी 14 आरोपी कोर्ट में कान पकड़कर माफी मांग रहे थे, रो रहे थे। जज से रिहा करने की भीख मांग रहे थे। ये लोग नाविकों को जबरदस्ती लेकर गए थे। नाविकों ने मना किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इन लोगों ने मां गंगा का अपमान किया है। सनातन धर्म का अपमान किया है। कोर्ट ने सही फैसला दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा प्राधिकरण की नई पहल:देश -विदेश के निवेशकों को मोबाइल पर मिलेगी स्कीम की पूरी जानकारी, करना होगा रजिस्ट्रेशन
    Next Article
    राष्ट्रपति का मथुरा दौरा:संत प्रेमानंद से होगी आध्यात्मिक चर्चा, रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में करेंगी कैंसर यूनिट का उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment