Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में स्नान करते समय 15 वर्षीय युवक डूबा:महाराष्ट्र से काशी परिवार से साथ आया था, NDRF के गोताखोर ने निकाला बाहर

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित केदार घाट पर एक दुखद हादसा सामने आया, जिसमें महाराष्ट्र के सतारा जिले से अपने परिवार के साथ घूमने आए 15 वर्षीय प्रयाग की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब प्रयाग गंगा नदी में स्नान कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयाग अपने परिजनों के साथ वाराणसी भ्रमण पर आया था। रविवार सुबह वह केदार घाट पर गंगा स्नान के लिए गया। स्नान के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण उसे तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका। अब जानिए स्थानीय लोगों ने क्या कहा स्थानीय लोगों ने बताया इस समय गंगा का जलस्तर घट रहा है। इस कारण गहराई का पता नहीं चल रहा। यहां आने वाले पर्यटकों को समझाया जाता है कि वह आगे जाकर स्नान न करें। लेकिन वह काफी आगे चले जाते हैं अचानक गहराई होने के कारण हादसा हो जाता है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों के साथ बालक स्नान कर रहा था। और वह आगे चला गया जिससे उसका संतुलन बिगड़ा उसको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह डूब चुका था। मौके पर पहुंची NDRF घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। एनडीआरएफ के गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखिए, दालमंडी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई:वाराणसी में पुलिस फोर्स के घेरे में सड़क चौड़ीकरण के लिए 6 घंटे चला बुलडोजर
    Next Article
    मिर्जापुर में मिशन शक्ति के तहत मैराथन दौड़:महिला पुलिसकर्मियों ने दिया सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment