Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा पुल पर मरम्मत शुरू, 40 स्लीपर बदले:उन्नाव में ट्रेनों की स्पीड बढ़ने की उम्मीद, पुराने ट्रफ और स्लीपर जर्जर

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव में गंगा नदी पर बने डाउनलाइन रेलवे पुल की मरम्मत और स्लीपर बदलने का कार्य 2 अप्रैल से शुरू हो गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा घोषित मेगा ब्लॉक के तहत, पहले ही दिन युद्धस्तर पर काम करते हुए 40 आधुनिक एच-बीम चैनल स्लीपर लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। सुबह करीब 10:10 बजे मेगा ब्लॉक शुरू होते ही 200 से अधिक रेलवे कर्मचारी, इंजीनियर और तकनीकी स्टाफ कार्य में जुट गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पुल की संरचनात्मक मजबूती बढ़ाने और भविष्य में सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। लंबे समय से उपयोग में रहे पुराने ट्रफ और स्लीपर जर्जर हो चुके थे, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने से एक दिन पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। गुरुवार सुबह दो एडीआरएम, नीलिमा सिंह और एडीआरएम (प्रथम) शूरवीर सिंह चौहान, अधिकारियों की एक बड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने 'पुश ट्रॉली' के जरिए पुल के कानपुर छोर तक पहुंचकर ट्रैक और संरचना का बारीकी से निरीक्षण किया। वरिष्ठ इंजीनियरों की निगरानी में सबसे पहले ट्रैक पर जमा गिट्टियों को हटाने और पुराने जर्जर लोहे के ट्रफ को निकालने का काम शुरू किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। रेलवे प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। इस बार मरम्मत कार्य में आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिसमें पुराने ट्रफ की रिपिट काटने के लिए हाई-पावर ब्लास्टर मशीनों और वेल्डिंग मशीनों का इस्तेमाल शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल–गजरौला रेल लाइन विस्तार को संत समाज का समर्थन:PM को पत्र लिखकर 50 साल पुरानी मांग पूरी करने की अपील
    Next Article
    नवरात्र के बाद विंध्याचल धाम में मंदिर का शुद्धिकरण:मिर्जापुर में भक्तों ने गंगाजल से किया घटाभिषेक, विधायक भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment