Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गूगल ने लॉन्च की ‘एआई एज गैलरी’ एप:बिना इंटरनेट चलेगा नया AI; फोन में ही डाउनलोड होगा 'ग़ामा-4' मॉडल, डेटा रहेगा सेफ

    2 hours ago

    1

    0

    अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्लाउड, सर्वर और लगातार इंटरनेट कनेक्शन के बिना नहीं चलता था। लेकिन यह ट्रेंड अब बदलने लगा है। गूगल ने AI Edge Gallery नाम का ऐसा एप पेश किया है, जो एआई को सीधे स्मार्टफोन के अंदर ले आता है। यानी यूजर अपने फोन पर ही गामा-4 जैसे मॉडल चला सकता है, वो भी बिना इंटरनेट के। यह बदलाव सिर्फ एक नया एप नहीं, बल्कि एआई के इस्तेमाल का तरीका बदलने वाला कदम है। अब तक जब भी यूजर कोई सवाल पूछता था, फोटो समझने को कहता था या ऑडियो ट्रांसक्राइब करता था, तो पूरा डेटा इंटरनेट के जरिए क्लाउड सर्वर तक जाता था। फिर रिजल्ट वापस फोन पर आता था। अब एआई का काम सीधे आपके फोन या डिवाइस पर ही होने लगा है। फोटो पहचानना, वॉइस समझना, टेक्स्ट प्रोसेस करना... सब कुछ लोकल डिवाइस परस्टोर होता है। आपके डेटा को सर्वर पर भेजने की जरूरत खत्म हो जाती है। इंटरनेट न होने पर भी इसके लगभग सभी फीचर्स काम करेंगे। इस तरह से एक्टिवेट करें - प्ले स्टोर या एप स्टोर से AI Edge Gallery डाउनलोड करें। - फोन की क्षमता के हिसाब से गामा मॉडल सिलेक्ट करें। यहां 2 से 4 जीबी का वर्जन डाउनलोड करना होगा, यानी फोन में इतनी स्टोरेज बची होनी चाहिए। - इसके बाद इसमें चार मोड्स हैं। टेक्स्ट से इमेज तक के लिए... उन्हें इस्तेमाल करें। प्राइवेसी से लेकर 4 मोड्स तक; यूजर्स को ये फायदे 1. फायदा - रिमोट एरिया में भी काम करेगा एआई सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी और एक्सेस का है। एआई इस्तेमाल करते समय आपका डेटा फोन से बाहर नहीं जाता है, इसलिए आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है। साथ ही ऑफलाइन मोड में भी एआई काम करता है, जिससे बिना इंटरनेट वाले इलाकों में भी इसका इस्तेमाल संभव है। 2. तकनीक - नए प्रोसेसर पर बेहतर काम करेगी एप यह एप और इसके मॉडल फोन के एनपीयू (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि सभी फोन पर चल सकता है, लेकिन फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर बेहतर काम करता है, जिनमें एआई-सक्षम चिपसेट (जैसे गूगल टेंसर या लेटेस्ट स्नैपड्रैगन) मौजूद हों। 3. प्राइवेसी - आपकी निजी फाइलें इंटरनेट पर शेयर नहीं होंगी इसके एजेंट स्किल्स और थिंकिंग मोड का इस्तेमाल करके आप फोन में सेव फाइलों को एनालाइज कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपकी कॉन्फिडेंशियल फाइलें इंटरनेट पर अपलोड नहीं होतीं। 4. मोड्स - इमेज भी बना सकेंगे, ऑडियो जनरेट होगी इसमें एआई चैट के साथ थिंकिंग मोड मिलता है, जिससे यह समझा जा सकता है कि एआई जवाब कैसे बना रहा है। आस्क इमेज में फोटो अपलोड कर उससे जुड़ी जानकारी ली जा सकती है। किस भी ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने और ट्रांसलेशन करने में मदद करता है। 5. सीमाएं - रियल टाइम सर्च जैसे फीचर्स नहीं हैं यह एआई पूरी तरह फोन पर चलता है और इंटरनेट से जुड़ा नहीं होता, इसलिए इसमें रियल-टाइम सर्च की सुविधा नहीं है। यह उन डेटा और नॉलेज पर आधारित होता है जो पहले से मॉडल में मौजूद होता है। कुछ मॉडल्स की जानकारी जून 2024 तक के डेटा पर आधारित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे नीतीश:7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहा सामान; लालू के पड़ोसी बनेंगे नीतीश कुमार
    Next Article
    इस्लामाबाद में जेडी वेंस की टीम... ईरानी डेलिगेशन के साथ कब शुरू होगी मीटिंग? टाइमिंग पर ये बड़ा अपडेट

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment