Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगरेप मामले में बुलंदशहर पुलिस का समझौते का प्रयास:परिजनों के हंगामे पर 15 घंटे देरी से FIR, अफसरों की नाराजगी पर गिरफ्तारी

    1 hour ago

    1

    0

    नाबालिग छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना को थाना पुलिस समझौता कराके निपटाने में जुटी हुई थी। परिजनों के हंगामे पर पुलिस करीब 15 घण्टे देरी के बाद एफआईआर दर्ज की और फिर आक्रोशित ग्रामीणों के दबाव में आरोपियों की गिरफ्तारी की। पूरे मामले में चोला पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को होली की शाम 4 मार्च को अंजाम दिया गया, जबकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में 15 घण्टे का समय लिया। यदि परिजन और ग्रामीण हंगामा न करें तो पुलिस पूरे मामले को समझौता कराके निपटाने के प्रयास में जुटी थी। सीओ ने संभाला मोर्चा बृहस्पतिवार सुबह भारी संख्या में ग्रामीण और पीड़िता के परिजन चोला थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। माहौल बिगड़ता देख सीओ भास्कर मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और विश्वास दिलाया कि पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। सीओ के आश्वासन पर ही ग्रामीण शांत हुए। 3 तस्वीरें देखिए… होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में मेडिकल रिपोर्ट केस को मजबूती देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य होगी। जल्द से जल्द मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करेगी। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर केस में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं, जिससे कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में होली पर दिवाली जैसा जश्न:भारत की जीत पर फैंस ने सडकों पर डांस किया, भारत माता की जय के नारे लगाए
    Next Article
    छात्रा की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:बस्ती पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, घर में घुसकर किया था मर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment