Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर की बेटी को न्याय दिलाने की मांग:कानपुर में विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड और सपा युवजनसभा ने सौंपा ज्ञापन

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में विश्वकर्मा समाज की बेटी निशा शर्मा के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठन अब सड़क पर उतर आए हैं। इसी क्रम में विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड और समाजवादी युवजनसभा ने एकजुट होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। गाजीपुर की घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्षद अर्पित यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और अपना विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को संबोधित था, इसलिए इसे जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि समाज की बेटी के साथ जो हुआ, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है और इसके दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल ज्ञापन सौंपने के दौरान अर्पित यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम कसना बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और परिवार को सुरक्षा व सहायता नहीं मिली, तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा। समाज के विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन इस विरोध प्रदर्शन में केवल राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि विश्वकर्मा समाज के कई प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अखिल भारतीय विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरी नारी शक्ति के सम्मान की है। इस दौरान अनूप यादव (कानपुर महानगर अध्यक्ष छात्र सभा), सूरजबली विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, राघवेंद्र शर्मा, हिमांचल शर्मा और मोनी विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी विधानसभा में भाजपा के संजय सिंह पहली पसंद:दूसरे पर कांग्रेस के राजीव सिंह, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    मानिकपुर विधानसभा सीट पर सपा बनी पहली पसंद:भाजपा के आनंद शुक्ला, सपा के सिद्धार्थ पांडे पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment