Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 11,387 छात्रों ने छोड़ा बोर्ड एग्जाम:196 केंद्रों पर पहले दिन हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न

    9 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कुल 1,37,456 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11,387 अनुपस्थित रहे। ये परीक्षाएं जिले के 196 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गईं। हाईस्कूल में 66,498 पंजीकृत छात्रों में से 5,728 ने परीक्षा छोड़ी, जबकि 60,770 छात्र उपस्थित रहे। इसी तरह, इंटरमीडिएट में 70,958 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5,659 अनुपस्थित रहे और 65,299 ने परीक्षा दी। पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 29 केंद्रों को अति संवेदनशील और 63 को संवेदनशील घोषित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर 12 जोन, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 सचल दल तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में थे और प्रश्नपत्र डबल लॉक सिस्टम में खोले गए। प्रवेश के दौरान, मोबाइल और स्मार्ट वॉच के साथ पहुंचे दो छात्रों को गेट पर रोका गया। उनके उपकरण बाहर जमा कराने के बाद ही उन्हें परीक्षा देने की अनुमति मिली। अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम कर हमला:गांव में ध्वस्तीकरण के दौरान बवाल, जेसीबी पर पथराव; ड्राइवर घायल, अज्ञात के खिलाफ तहरीर
    Next Article
    लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.17 करोड़ की:व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर कराया निवेश, 6 महीने तक झांसे में रखे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment