Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 208 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, 35 किमी एक्सप्रेस-वे:प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गिनाए विकास कार्य, विकास का दिया रिपोर्ट कार्ड

    8 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि जिले में 208.85 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज और 9.99 करोड़ रुपये से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण हुआ है या प्रगति पर है। मंत्री ने बताया कि गाजीपुर में 35 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण जैसे बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और गंगा नदी पर रेलकम रोड ब्रिज के निर्माण से जिले की कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। जिले में 152.83 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, 26.61 करोड़ रुपये से 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 19.68 करोड़ रुपये से कस्तूरबा विद्यालयों के भवन और 10.83 करोड़ रुपये से आईटीआई कॉलेज पर काम हुआ है। इसके अतिरिक्त, 91.12 करोड़ रुपये की पेयजल योजना भी क्रियान्वित की गई है। पर्यटन, अग्निशमन केंद्र, ऑडिटोरियम, ड्रग वेयरहाउस और रेलवे ओवरब्रिज जैसी कई परियोजनाएं भी पूरी हो चुकी हैं या निर्माणाधीन हैं। रविंद्र जायसवाल ने किसानों के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2017 से 2026 के बीच 55,983 किसानों का 321.75 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। साथ ही, 4.65 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। जिले में 19 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान और 8 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 5.72 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 71 हजार महिलाओं, 1.69 लाख बुजुर्गों और 21 हजार दिव्यांगों को नियमित रूप से पेंशन मिल रही है। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत और टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण जैसी योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में कोटेदार ने बहू को रॉड से पीटकर मारडाला:बेटे की कुंभ भगदड़ में हो गई थी मौत, अवैध संबंध रखने का बना रहा था दबाव
    Next Article
    एसपी चारु निगम का एक्शन, दो अधिकारी निलंबित:वित्तीय अनियमितता और लापरवाही पर आरआई और मेजर पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment