Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में भूसा बनाने वाली मशीन पर गिरा चालक, मौत:काटा हुआ बांया पैर मिला, लेकिन दाहिना हाथ गायब; पोस्टमॉर्टम को भेजा शव

    2 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर के मुहम्मदाबाद‌ इलाके के भांवरकोल थानान्तर्गत ग्राम पंचायत वीरपुर निवासी ट्रैक्टर चालक विमलेश यादव(27) की भूसा बनाने वाली मशीन की जद में आने से बीती रात मौत हो गई। विमलेश यादव अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक विमलेश से बड़ा भाई कमलेश यादव चेन्नई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। विमलेश यादव अपने अन्य भाइयों और पिता के साथ घर पर रहकर घर का लगभग एक एकड़ खेत के अलावा दूसरों से कुछ खेत पेशगी पर लेकर खेती करते हैं। विमलेश यादव के परिवार में ट्रैक्टर ट्राली है जिसे वह चलाकर खेत जोतने व भाड़े पर सामान ढोने काम करता था। शुक्रवार को पलिया निवासी बब्बन यादव अपनी भूसा बनाने वाली मशीन चलाने के लिए विमलेश यादव से संपर्क किया। बब्बन यादव के कहने पर वह बब्बन यादव का ट्रैक्टर चलाने के लिए गया। शुक्रवार की आधी रात वीरपुर के बंशी मौजा में वीरपुर के किसान के खेत में मशीन से भूसा बन रहा था। भूसा बनाने और ढोने वाले अलग अलग ट्रैक्टर ट्राली को चलाने के लिए दो चालकों की आवश्यकता थी, दूसरा चालक पलिया का दिनेश गोड़ था । बब्बन यादव दोनों चालक को खाना लेने के लिए घर आ गए। बब्बन यादव के मुताबिक दिनेश गोंड़ भी पानी पीने के लिए थोड़ी ही दूर पर चला गया। इस दौरान भूसा बनाने की मशीन को चला रहा विमलेश यादव किसी तरह अनियंत्रित होने के कारण गिरकर मशीन की चपेट में आ गया। मशीन की चपेट में आने से विमलेश यादव का दाहिना हाथ और बांया पैर पूरी तरह कट कर अलग हो गया जबकि बांये हाथ की कुछ उंगलियां और दाहिना पैर भी घुटने तक कट कर अलग हो गया था। घटना की सूचना मोबाइल के जरिए परिजनों को मिलते ही वह पास पड़ोस के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, इस दौरान विमलेश यादव का आधा कटा हुआ पैर तो मिला लेकिन कट कर अलग हुए बायां पैर और दाहिना हाथ कहीं नहीं मिल सका। घटना की जानकारी पुलिस को देने की साथ ही परिजन विमलेश यादव के क्षत विक्षत शरीर को लेकर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ले गये, जहां चिकित्सकों ने विमलेश यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही विमलेश यादव के परिवार में कोहराम मच गया उनकी माता लीलावती देवी सहित अन्य महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मृतक विमलेश यादव के शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया, जहां विधिक करवाई करते हुए पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट जिला अस्पताल में 20 नए बेड लगे:मरीजों की बढ़ती संख्या के लिए 30 बेंच भी स्थापित, तीमारदारों को मिलेगी राहत
    Next Article
    वृंदावन नाव हादसा, राधा-राधा कह भाई को अंतिम विदाई:अबोहर के युवक की लाश मिली, लुधियाना की युवती लापता, अब तक 11 मौतें; CM बोले- यादगार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment