Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में गंगा में असुरक्षित नावों का संचालन:क्षमता से अधिक यात्री, न लाइफ जैकेट न पंजीकरण

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में गंगा नदी में बिना सुरक्षा उपकरणों और तय क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ नावों का संचालन खुलेआम जारी है। जबलपुर में हुए क्रूज हादसे के बावजूद स्थानीय प्रशासन और लोग सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। शहर के ददरीघाट और नवापुर साईं मंदिर के पास गंगा नदी में चल रही इन नावों में न तो पंजीकरण है, न लाइफ जैकेट उपलब्ध हैं और न ही कोई अन्य सुरक्षा मानक पूरे किए जा रहे हैं। रोजाना सैकड़ों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इन नावों में यात्रा कर रहे हैं। यह स्थिति सीधे तौर पर जोखिम भरी और नियमों के खिलाफ है। गंगा नदी के बीच बिना सुरक्षा उपकरणों के इस तरह की गतिविधियां किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इस मामले पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि अवैध नावों का पंजीकरण कराकर उन्हें नियमों के तहत ही चलने दिया जाएगा। हालांकि, यह स्थिति एक बड़े खतरे की ओर इशारा करती है, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में आंधी से 132 केवी लाइन का टावर क्षतिग्रस्त:इटवा सहित आधा दर्जन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप
    Next Article
    मुंबई का सबसे बड़ा रनचेज, रोहित की छक्के से फिफ्टी:पंत का शून्य पर कैच छूटा, रघु ने 'राधे-राधे' लिखी पर्ची दिखाई; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment