Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में गैस के लिए सुबह से लगी लाइन:प्रशासन के दावों के उलट, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को आमघाट कॉलोनी स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह 4 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें और समय पर उपलब्धता न होने की समस्या ने आम जनता को परेशान कर दिया है। जिला प्रशासन भले ही गैस की कोई कमी न होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उपभोक्ताओं का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें सिलेंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है। गोविंद कुमार ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी तरह, दुर्गा नामक महिला सुबह 7 बजे से कतार में खड़ी थीं, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी उन्हें गैस नहीं मिल सकी। उनके घर में पिछले 4-5 दिनों से लकड़ी और उपलों पर खाना बनाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस की उपलब्धता में कमी और बढ़ती कीमतें दोनों मिलकर स्थिति को गंभीर बना रही हैं। लोग अपनी दैनिक जीवन की मूलभूत जरूरत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इस मामले में जब जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का यह अंतर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामा की हत्या में भांजे को आजीवन कारावास:9 साल बाद आया फैसला, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगा
    Next Article
    अयोध्या में रोड एक्सीडेंट में 2 की मौत:गोसाईगंज में हुआ हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राली से टकराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment