Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में ईद और नवरात्र एक साथ मनाए गए:150 मस्जिदों में नमाज को लेकर कड़ी रही सुरक्षा, विधायक ने दी बधाई

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जनपद में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया गया। इसी दिन नवरात्र का तीसरा दिन होने के कारण दोनों पर्व एक साथ मनाए गए। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले को सेक्टर और जोन में बांटा। करीब 150 मस्जिदों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। विशेष्वरगंज ईदगाह सहित शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गाजीपुर शहर के विशेष्वरगंज स्थित मस्जिद पर सदर विधायक जय किशुन साहू ईद के मौके पर लोगों को बधाई देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है। विधायक ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम एकता की यह परंपरा पुरानी है और वे पहले भी इसमें शामिल होते रहे हैं। आज विधायक होने के नाते भी उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह भी ईदगाह पहुंचे और नमाजियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वे पिछले 40-45 वर्षों से इस पर्व में शामिल होकर आपसी सौहार्द का संदेश देते रहे हैं। जिले में दोनों समुदायों ने मिलकर शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया, जो गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    APO एग्जाम के दौरान स्थगित रहेगा मूल्यांकन कार्य:UP बोर्ड की ओर से जारी किए गए आदेश, ईद व रामनवमी के दिन भी नहीं होगा मूल्यांकन
    Next Article
    ईद-उल-फितर पर नमाज अदा, देश में अमन-चैन की दुआ:मुस्लिम समुदाय ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment