Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में किशोर की मौत के बाद NH-24 जाम:गांव के लोगों पर काम के बहाने ले जाने का आरोप, दो दिन से लापता था; परिजनों बोले - गला दबाकर की हत्या

    3 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवरिया गांव में 14 वर्षीय किशोर राजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ यह जाम कई घंटे चला। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ईंट-पत्थर और पेड़ों की टहनियां रखकर मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। मृतक की पहचान देवरिया गांव निवासी राजू (14) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि किशोर की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के पिता दिनेश यादव के अनुसार, उनका पुत्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। पिता ने बताया कि एक दिन पहले बगल के गांव के ही दो लोग उनके पुत्र को किसी काम के बहाने अपने साथ ले गए थे। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस से राजू को मृत अवस्था में गांव के पास छोड़कर लोग फरार हो गए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने शव सहित एम्बुलेंस को पकड़ लिया। पिता के अनुसार, किशोर के गले पर स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां ममता का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार रामनारायण वर्मा और प्रभारी निरीक्षक आर. एस. नागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी निरीक्षक आर. एस. नागर ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में जूते के सोल की फैक्ट्री में लगी आग:धुआं देख मची भगदड़, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी
    Next Article
    छुट्‌टी के दिन खुला हरियाणा महिला आयोग का ऑफिस:मासूम शर्मा के आने का इंतजार, गालियां देने पर हो चुकी FIR, हरियाणवी सिंगर बोले-अभी बिजी हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment