Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में किशोरी की मौत मामले में गरमाई सियासत:राहुल गांधी बोले- दलित, पिछड़े और गरीब ही निशाने पर क्यों, FIR के लिए भी भीख मांगते हैं परिजन

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की किशोरी की मौत मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इस मामले में हाईलेवल जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा- जिस देश और प्रदेश में मां-बाप को अपनी बेटी की FIR दर्ज कराने के लिए भीख माँगनी पड़े, उस देश की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने लिखा- दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो, परिवार को सुरक्षा मिले, उच्च स्तरीय जांच हो और तुरंत न्याय मिले। ऐसे हालात में न्याय मांगा नहीं जाता, छीना जाता है और हम उसे छीनकर लेंगे। राहुल ने कहा- ‘यह एक पैटर्न बन चुका है’ राहुल गांधी ने कहा कि गाजीपुर की घटना कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि यह एक पैटर्न है। उन्होंने हाथरस, कठुआ और उन्नाव जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि हर बार पीड़ित दलित, पिछड़े या गरीब वर्ग से होता है और अपराधियों को संरक्षण मिलता है। मणिपुर की बेटी ने न्याय की राह देखते-देखते दम तोड़ दिया। यह एक पैटर्न है। प्रियंका गांधी का भी हमला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में हमेशा पीड़िता को ही प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज करने में टालमटोल, परिवार को धमकाना और प्रभावशाली लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ना, प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को और खराब दर्शाता है। भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है। महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। गाजीपुर पुलिस ने राहुल-प्रियंका की पोस्ट पर कहा- अफवाह न फैलाएं गाजीपुर पुलिस ने राहुल गांधी की बातों का खंडन करते हुए बताया- मृतका के पिता ने डायल 112 पर कॉल करके बताया था कि लड़की ने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामले में पिता की तहरीर पर दर्ज एफआईआर में भी रेप का कोई उल्लेख नहीं है। पीएम में भी कोई बलात्कार संबंधी तथ्य नहीं आया है। गाजीपुर पुलिस ने कहा- कृपया कोई ऐसी असत्यापित, तथ्यहीन और अफवाह ना फैलाएं जिससे समाज में शांति भंग हो। गाजीपुर पुलिस ने इस मामले में हत्या के एक आरोपी और पथराव करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भी गिरफ्तारियां जारी हैं। अब जानिए क्या है पूरा मामला गाजीपुर के कटरिया गांव में 14-15 अप्रैल की रात एक 16 साल की लड़की निशा विश्वकर्मा की गंगा नदी में कूदने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से गांव में लगातार तनाव की स्थिति बनी रही। निशा के पिता सियाराम विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी बीच, घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जातीय आधार पर टिप्पणियां करने का मामला सामने आया था। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे तनाव खड़ा हो गया। 20 अप्रैल को सपाइयों ने प्रदर्शन किया था निशा विश्वकर्मा की हत्या के विरोध में 20 अप्रैल को सपा ने प्रदर्शन किया था। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने, विसरा जांच कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने की मांग की थी। साथ ही करंडा थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की भी मांग की थी। 22 अप्रैल सपा प्रतिनिधिमंडल पर हुआ था पथराव 11 बजे सपा के प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचना था। ग्रामीणों ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक लिया। इस पर गुस्से में सपा का प्रतिनिधिमंडल वहीं धरने पर बैठ गया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिसकर्मियों से परिवार से मिलने की इजाजत मांगी थी। इसके बाद परिवार की एक महिला को बातचीत के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान अचानक गांववालों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी होने लगी थी। इस घटना में सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, जंगीपुर के सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, दो महिला कार्यकर्ता रीना यादव और बिंदु घायल हो गईं थीं। एसपी बोले थे- सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने पहले पत्थर चलाए गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा कहा था- समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन 22 अप्रैल को गांव पहुंचा। डेलिगेशन ने प्रशासन को दिए गए पत्र में भी रेप की बात लिखी थी। इस पर सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों को बताया गया था कि यह जानकारी गलत है। एसपी ने बताया था कि ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि पीड़ित परिवार की मान-मर्यादा को ठेस पहुंचाई जा रही है। डेलिगेशन को पहले ही निर्देश दिया गया था कि 15 लोग ही गांव जाएं। इसके बावजूद करीब 250 लोग वहां पहुंच गए। इनमें कुछ शरारती तत्व भी शामिल थे। उन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, पथराव और मारपीट की। जिसमें पुलिसकर्मी और ग्रामीण दोनों घायल हुए। 24 अप्रैल को चार टीमों ने दस से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए 24 अप्रैल को एसओजी और पुलिस की चार टीमों ने करीब दस गांवों में दबिश दी थी। इसके बाद अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि कटरिया गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस लगातार 24 घंटे निगरानी कर रही है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- जिस सलीम का गला रेता गया, वो हत्यारा निकला:उम्रकैद हुई थी, 26 साल से फरार था; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम वाले आशीष ने रहमान बनकर किया निकाह:बरेली जंक्शन पर पत्नी को अकेला छोड़ बच्चे के साथ हुआ गायब, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ खेल
    Next Article
    सदर सीट पर भाजपा की पहली पसंद डॉ दिग्विजय सिरोही:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सोहेल अबरार, कांग्रेस से जियाउर्रहमान; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment