Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में लू से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी:जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानियां बरतने की अपील की

    2 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए, जिला प्रशासन ने सोमवार को आमजन की सुरक्षा के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा जारी इस निर्देश में लोगों से लू के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए विशेष सावधानियां बरतने की अपील की गई है। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, लोगों को घर से बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने चाहिए। शरीर को पूरी तरह ढककर रखने और गमछा, टोपी, चश्मा तथा छाते का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी और ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का नियमित सेवन करने को भी कहा गया है। एडवाइजरी में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की हिदायत दी गई है। लोगों को खुले और हवादार स्थानों पर रहने तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। प्रशासन ने अत्यधिक गर्मी में श्रम कार्य करने, बासी भोजन खाने, शराब और कैफीन युक्त पेय पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी है। किसी भी प्रकार के हीट स्ट्रोक या लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी राजकीय चिकित्सालय से संपर्क करने की अपील की गई है। आपात स्थिति में सहायता के लिए 108 और 1077 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है। यह एडवाइजरी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बाइक से गिरी महिला की मौत:पति के साथ जाते समय हादसा, ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक
    Next Article
    जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल सहायता:बलिया डीएम ने खुद दी ट्राई साइकिल, बड़े भाई के साथ पहुंचा था पीड़ित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment