Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में पीएम मोदी के उद्घाटन वाली जेटी बदहाल:रखरखाव के अभाव में अनुपयोगी, गंदगी से घिरी पड़ी

    1 hour ago

    2

    0

    गाजीपुर में गंगा नदी के तट पर पर्यटन और जलमार्ग आवागमन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित सामुदायिक जेटी की हालत बदहाल हो गई है। यह जेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 जनवरी 2023 को वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक शुरू किए गए 'एमवी गंगा विलास' रिवर क्रूज के तहत उन शहरों में बनाई गई थी, जहाँ विदेशी सैलानी उतरते हैं। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित यह जेटी अब गंदगी से घिरी है और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी है। इसके रखरखाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। राष्ट्रीय जलमार्ग ने इस जेटी को नगर पालिका को सौंपा था और इसके लिए कर्मचारी भी नियुक्त किए गए थे, लेकिन वर्तमान में न तो इसकी साफ-सफाई हो रही है और न ही कोई नियमित देखरेख। नतीजतन, जेटी अब उपयोग के लायक नहीं बची है। 4 तस्वीरें देखिए… नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि जेटी का निर्माण राष्ट्रीय जलमार्ग द्वारा कराया गया था और बाद में इसे नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में गंगा का जलस्तर कम होने के कारण जेटी रेत में धंस गई है। हालांकि, बाढ़ और त्योहारों के समय इसका उपयोग किया गया था। ईओ राय ने आगे कहा कि जेटी को बाहर निकालना संभव नहीं है, इसलिए इसकी मरम्मत पानी के अंदर ही कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बनारस में बन रहे रेल कम रोड ब्रिज के पास राष्ट्रीय जलमार्ग के जहाज उपलब्ध हैं, जिनकी आवश्यकता पड़ने पर किराए पर लेकर जेटी को फिर से उपयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह मामला संज्ञान में है और जल्द ही इसकी मरम्मत कर इसे उपयोगी बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा, पद्मा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की मौत
    Next Article
    सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी:मधुपुर और सुकृत में बिना पंजीकरण संचालित दो पैथोलॉजी लैब और एक क्लिनिक सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment