Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश:पेड़ गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत, जनजीवन प्रभावित

    3 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की उमस और भीषण गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में पीजी कॉलेज के पास आंधी के दौरान एक पेड़ गिर गया, जिसकी डाल के नीचे दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ झुक गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। अचानक आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो गया, खासकर वे लोग जो उस समय घर से बाहर थे। तेज आंधी और बारिश के कारण जिले में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कच्चे मकानों, खड़ी फसलों और बिजली आपूर्ति पर इसका असर पड़ सकता है। कई इलाकों में बिजली बाधित होने की भी खबरें हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। वहीं मृतक की पहचान बकराबाद निवासी रामदरस राम के रूप में हुई है। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आंधी के चलते पेड़ की डाल गिरने से बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तेज आंधी और बारिश के कारण जिले में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में उजड़ गए परिवार:दो मां और दो बेटियों की मौत, मुंडन कराने जा रहे थे, बच्चा और मां-पिता भी गंभीर
    Next Article
    सिस्टम ने बाप-बेटी को मारा, अस्पताल ने बंद की दवाएं:औरैया में एक साल से पैरालाइज्ड बेटी को बचाने के लिए भटक रहा पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment