Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका:6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर, आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

    20 hours ago

    1

    0

    गुजरात में खेड़ा जिले के कपडवंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को धमाका हो गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो मजदूर गंभीर हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसा 9:30 बजे हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के गांवों में धरती कांप उठी। धमाके की आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए। हादसे की 4 तस्वीरें: विस्फोट की आवाज सुनकर भागे लोग धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भयभीत होकर अपने घरों से बाहर भागे और घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय विधायक अधिकारी और अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस बात का संदेह है कि कारखाना बिना अनुमति के चल रहा है। प्रांतीय अधिकारी अनिल झाला ने बताया कि घटना के समय कारखाने में 5 से 6 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें आगे के इलाज के लिए नाडियाड और अहमदाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कारखाना कितने समय से चल रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस कारखाने की जानकारी क्यों नहीं थी? कारखाने को बिजली कनेक्शन के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। इसकी अनुमति किससे ली गई थी? फैक्ट्री का मालिक अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, इस फैक्ट्री का मालिक अहमदाबाद में रहता है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत:इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार (19 अप्रैल 2026) को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। 6 घायलों को ICU में भर्ती कराया गया है। अब तक 19 शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें 16 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के डांस से नाराज था...दो बेटों समेत काट डाला:हत्या के बाद ट्रेन से कटा; पुलिस बोली- लड़कों ने पत्नी का वीडियो उसे भेजा था
    Next Article
    शिमला रिज पर बीयर पीते पकड़े टूरिस्ट, VIDEO:पुलिस ने नियमों का पाठ पढ़ाया, चेतावनी देकर छोड़ा; सार्वजनिक स्थानों पर बैन है ड्रिंकिंग-स्मोकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment