Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात-राजस्थान-MP समेत 6 राज्यों में पारा 40°C के पार:15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट; सिक्किम और अरुणाचल में तेज बारिश हो सकती है

    6 hours ago

    1

    0

    देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। IMD के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक मौसम का कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। इससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी। हालांकि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में पारा 40°C के पार पहुंच गया है। इधर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 36°C के आसपास दर्ज किया गया। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार;​ बीकानेर में चली धूलभरी हवाएं प्रदेश में अब गर्मी तेज हो रही है। सोमवार को राज्य में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 41°C से ऊपर रहा। राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी और बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: तापमान 41°C पहुंचा, रतलाम सबसे गर्म; 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट प्रदेश में गर्मी अब तीखे तेवर दिखाने लगी है। इससे पारा 41 के पार पहुंच गया है। रतलाम में तापमान सबसे ज्यादा 41.2 रहा। इसके अलावा रतलाम में 41.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.8 डिग्री, धार में 40.4 डिग्री, खरगोन-मंडला में 40 डिग्री तापमान रहा। 16 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: पारा 40 डिग्री के पार, अगले 4 दिन में 4 डिग्री और बढ़ सकता है तापमान प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। सोमवार को बांदा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश भर में चल रही पछुआ हवाएं कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में औसत तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 19 शहरों में पारा 35°C के पार, भिवानी सबसे गर्म; दिन में झुलसाने लगी धूप हरियाणा में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। राज्य के 19 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में 37.4°C दर्ज किया गया। अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 4-6°C तक और बढ़ोतरी संभव है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंदर तक झकझोर देगी 7.3 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, कुर्सी से नहीं होने देगी टस से मस, थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक
    Next Article
    पीएम मोदी आज सहारनपुर में मां काली की पूजा करेंगे:वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखेंगे; CM योगी और धामी साथ रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment