Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात स्थापना दिवस पर काशी में निकली पदयात्रा:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    काशी में गुजरात स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को पदयात्रा निकाली गई। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय कैंपस से निकली इस पदयात्रा के जरिए शिक्षिकाएं व छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह यात्रा विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र से निकली जिसे कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारत की विविधता में एकता के आदर्श को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करते हैं और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात ऐसी धरती है जहां से तमाम महापुरुष निकले हैं और भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान दिए हैं। इसका संयोजन प्रो. विद्या कुमारी चन्द्रा एवं डॉ. विजय शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पदयात्रा में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्रतिभागियों ने सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य सार्थक साबित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले-गरीबों की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान:अखिलेश जी, गैर-यादव ओबीसी का हक कब मिलेगा? हम दरी नहीं बिछाएंगे
    Next Article
    आगरा में सूरज की लुका-छुपी, गर्मी से राहत:4-5 मई को फिर से बूंदाबांदी के आसार, रात के तापमान में 6°C की गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment