Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद के ब्लूमून सोसायटी में लॉजिस्टिक्स मैनेजर ने आत्महत्या की:राजनगर एक्सटेंशन में छलांग लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ब्लूमून सोसायटी में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। नोएडा की एक निजी कंपनी में लॉजिस्टिक्स मैनेजर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय रघुकुल तिलक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोसायटी के ई टावर में हुई। जानकारी के अनुसार, रघुकुल तिलक अपने माता-पिता के साथ ब्लूमून सोसायटी के सी टावर में रहते थे। सोमवार सुबह वह घर से ऑफिस जाने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उन्होंने सोसायटी के दूसरे टावर (ई टावर) में जाकर छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ई टावर 22 मंजिला इमारत है, लेकिन रघुकुल तिलक ने किस मंजिल से छलांग लगाई, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। परिजनों ने बताया कि रघुकुल तिलक की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। वैवाहिक जीवन में अनबन के चलते वह पिछले तीन वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। लगभग छह महीने पहले दोनों का तलाक भी हो चुका था। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने जानकारी दी कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 38 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले:विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
    Next Article
    झांसी में बिजली नियामक बोर्ड ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्या:लोग बोले-विभाग के अधिकारी केवल चक्कर लगवा रहे, दो साल से खम्बे नहीं लगवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment